फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram bail plea in the Supreme Court postponed till tomorrow

चिदंबरम की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी, 11 दिसंबर तक रहेंगे जेल में

Wed, 27 Nov 2019 03:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 27 Nov 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram bail plea in the Supreme Court postponed till tomorrow
पी चिदंबरम - फोटो : PTI

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद विशेष अदालत ने बुधवार को उनकी न्यायिक हिरासत को फिर से बढ़ा दिया। आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम की सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। चिदंबरम की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 21 अगस्त 2019 को याचिकाकर्ता को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत के लिए पेश किया यह आधार
सिब्बल ने दलील पेश करते हुए कहा कि 16 अक्तूबर को 60 दिन बीतने के बाद भी सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की तो मेरे मुवक्किल को जमानत मिली। अब ईडी भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है, इसलिए इस मामले में भी जमानत मिले।


सिब्बल ने यह भी कहा कि चिदंबरम को ईडी ने रिमांड के दौरान किसी से भी सामना नहीं कराया। ईडी बोल रही है कि बाहर आकर गवाहों पर असर डालूंगा लेकिन मैं तो हिरासत में हूं मेरा सामना ये क्यों नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed