{"_id":"6123490395e56b69ed02a328","slug":"owner-gave-five-hundred-rupees-father-for-the-last-rites-son-tribal-also-suicide-in-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बेटे के अंतिम संस्कार की खातिर लिए थे 500 रुपये, कर्ज देने वाले ने कराई दिन-रात मजदूरी, आहत पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: बेटे के अंतिम संस्कार की खातिर लिए थे 500 रुपये, कर्ज देने वाले ने कराई दिन-रात मजदूरी, आहत पिता ने की आत्महत्या
Mon, 23 Aug 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:51 PM IST
सार
पालघर पुलिस ने रविवार को रामदास कोर्डे को कथित तौर पर पीटने और आदिवासी कालू पवार को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदिवासी ने अपने मालिक के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लया । पिछले साल दिसंबर में आदिवासी कालू पवार के बेटे की मौत हो गई थी, उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर पाता। उसने रामदास कोर्डे नाम के शख्स से 500 रुपये कर्ज लिया था, लेकिन जब पवार 500 रुपये नहीं चुका पाया तो कोर्डे ने उससे कई महीनों तक अपने खेत में काम करवाया और वेतन मांगने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पालघर पुलिस ने रामदास कोर्डे को कथित तौर पर पीटने और आदिवासी कालू पवार को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, एक आदिवासी व्यक्ति कालू पवार ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए कफन खरीदने के लिए कोर्डे से 500 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद कोर्डे ने कर्ज चुकाने के नाम पर पवार से महीनों तक अपने खेत में काम कराया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कुलू पवार जब भी मेहनताना का पैसे मांगा तो कोर्डे उन्हें परेशान करता था और मारपीट करता था। इस महीने की शुरुआत में पवार ने दुख में आकर आत्महत्या कर ली। पवार की पत्नी की शिकायत पर, कोर्डे के खिलाफ अलग-अलग धाराओं और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम की धारा 374 (गैरकानूनी अनिवार्य श्रम) के तहत मोखाड़ा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू करते पवार को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया,जहां से पुलिस रिमांड पर उसे भेज दिया गया है।
विज्ञापन