फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi targeted to Minister of State for Home Affairs Kishan Reddy on Hyderabad Statement

गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी के आतंकवाद वाले बयान पर भड़के ओवैसी, ऐसे किया पलटवार

Sat, 01 Jun 2019 08:36 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 01 Jun 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Owaisi targeted to Minister of State for Home Affairs Kishan Reddy on Hyderabad Statement
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मोदी कैबिनेट में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी के एक बयान से विवाद शुरू हो गया है। रेड्डी के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने हमला बोला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में पदभार संभालने वाले रेड्डी ने हैदराबाद को आतंक के लिए सेफ जोन बताया था। इस पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि एनआईए, आईबी और रॉ ने पिछले पांच सालों में कितनी बार लिखा है कि हैदराबाद आतंक के लिए सेफ जोन है।' 

विज्ञापन


विज्ञापन



ओवैसी यहीं नहीं रुके उन्होनें कहा कि हैदराबाद में पिछले पांच सालों से शांति है। यहां कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए, सभी धार्मिक त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए। यह एक बढ़ता हुआ शहर है। साथ ही ओवैसी ने ये भी कहा कि 'देश के गृह राज्यमंत्री होने के बाद रेड्डी ये बयान कैसे दे सकते हैं। ये उनकी तेलंगाना के प्रति द्वेष को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed