{"_id":"5d3842b88ebc3e6ca16501f0","slug":"owaisi-blamed-congress-for-bringing-the-unlawful-activities-prevention-act-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का गुस्सा फूटा, कहा- सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी का गुस्सा फूटा, कहा- सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है कांग्रेस
Wed, 24 Jul 2019 08:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
asaduddin owaisi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूएपीए कानून के दुरुपयोग के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लोकसभा में ‘विधि-विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक-2019 (यूएपीए) पर चर्चा करते हुए कहा कि वे खुद इस बिल के शिकार रह चुके हैं। कांग्रेस को हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब उसके किसी शीर्ष नेता को महीनों के लिए इस कानून के तहत जेल हो जाएगी।
ओवैसी ने कहा कि यूपीए में कानून का जो दुरुपयोग हुआ है उसकी असली दोषी कांग्रेस है। जो सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहते हुए पहले संशोधन विधेयक लेकर आई थी तब भी मैंने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने कहा कि मैं राष्ट्रीय हित नहीं जानता।
विज्ञापन
ओवैसी ने दावा किया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस का रुख इस तरह का होता है और सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है।
इस पर भाजपा के कुछ सदस्य भी मेजें थपथपाते देखे गए। ओवैसी के आरोप पर कांग्रेस के गौरव गोगोई और कुछ अन्य सदस्य विरोध करते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए। गोगोई ने कहा कि ओवैसी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और इसे रिकॉर्ड से हटाना चाहिए।
पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और कुछ आपत्तिजनक होगा तो हटाया जाएगा।

Asaduddin Owaisi, AIMIM MP in Lok Sabha on Unlawful Activities (Prevention) Amendment Act Bill: I blame Congress party for this. They're the main culprits for bringing this law. When they're in power they're bigger than BJP, when they lose power they become big brother of Muslims pic.twitter.com/5q2Ept9miu
— ANI (@ANI) July 24, 2019