{"_id":"6215f3eed48f0a0af1777660","slug":"over-600-kg-of-narcotics-worth-rs-500-cr-1-crore-cigarettes-destroyed-by-mumbai-customs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: सीमा शुल्क विभाग ने 1 करोड़ विदेशी सिगरेट को किया नष्ट, 500 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ को भी किया जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी कार्रवाई: सीमा शुल्क विभाग ने 1 करोड़ विदेशी सिगरेट को किया नष्ट, 500 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ को भी किया जब्त
Wed, 23 Feb 2022 02:14 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:14 PM IST
सार
मुंबई की सीमा शुल्क विभाग द्वारा 600 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों और एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों और एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। एक अधिकारी ने इस अभियान की जानकारी दी। सीमा शुल्क प्रमुख आयुक्त(जोन-3) राजेश सानन ने बताया कि नष्ट की गई इन नशीले पदार्थों में 293 किलोग्राम हेरोइन और 50 किलोग्राम मेफेड्रोन शामिल है, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा, लगभग 15 करोड़ रुपये की कीमत के 19 मीट्रिक टन वजन के एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट भी नष्ट कर दी गईं।
विज्ञापन
विभिन्न तस्करी विरोधी अभियानों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नष्ट कर दिया गया था। सीमा शुल्क की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने इन सभी मामलों की जांच के साथ-साथ कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इन वस्तुओं को नष्ट करने का काम एक उच्च स्तरीय दवा निपटान समिति की देखरेख में और राजस्व खुफिया निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था।
विज्ञापन