{"_id":"59d017504f1c1b9c538b5093","slug":"over-300-dalits-convert-to-buddhism-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में अशोक विजय दशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में अशोक विजय दशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Sun, 01 Oct 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में शनिवार को अशोक विजय दशमी के मौके पर 300 से अधिक दलितों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। गौरतलब है कि सम्राट अशोक द्वारा अहिंसा का वचन लेने और धर्म परिवर्तन करने के दिन को अशोक विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म
विज्ञापन
गुजरात बौद्ध अकादमी के सचिव रमेश बैंकर ने बताया कि संगठन द्वारा अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कम से कम 200 दलितों ने बौद्ध धर्म अपनाया। इनमें 50 महिलाएं भी थीं। बैंकर ने बताया कि इन लोगों को कुशीनगर के एक बौद्ध संन्यासी ने दीक्षा दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इस बार पांच गांवों के दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म, नहर में विसर्जित की देवताओं की मूर्तियां
उधर, वडोदरा में बी 100 से अधिक दलितों ने बौद्ध धर्म अपनाया। यहां आयोजित कार्यक्रम के संयोजक मधुसूदन रोहित ने बताया कि इन लोगों को पोरबंदर के बौद्ध संन्यासी प्रज्ञा रत्न ने दीक्षा दी। रोहित ने कहा कि 100 से अधिक लोगों के बौद्ध धर्म अपनाने में किसी संगठन की कोई भूमिका नहीं रही। इन लोगों ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया। रोहित बसपा के क्षेत्रिय संयोजक भी हैं।