फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 300 booked for provocative slogans raised during IUML Youth League march in Kerala

Kerala: IUML यूथ लीग मार्च के दौरान लगाए गए उत्तेजक नारे, 300 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज, भाजपा ने कही यह बात

Wed, 26 Jul 2023 04:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कासरगोड (केरल)।
पीटीआई, कासरगोड (केरल)। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Jul 2023 04:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मणिपुर में हिंसा पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को कान्हांगड (Kanhangad) के पास यूथ लीग द्वारा आयोजित एक मार्च के दौरान ये नारे लगाए गए थे।

विज्ञापन
Over 300 booked for provocative slogans raised during IUML Youth League march in Kerala
केरल में IUML यूथ लीग के मार्च के दौरान लगाए गए उत्तेजक नारे। - फोटो : IUML

विस्तार

उत्तरी केरल जिले में बुधवार को एक मार्च के दौरान कथित रूप से उत्तेजक नारे लगाने के आरोप में 300 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि 300 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से ज्यादातर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा के सदस्य हैं। इनपर उत्तरी केरल जिले में एक मार्च के दौरान कथित रूप से उत्तेजक नारे लगाने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मणिपुर में हिंसा पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को कान्हांगड (Kanhangad) के पास यूथ लीग द्वारा आयोजित एक मार्च के दौरान ये नारे लगाए गए थे। होसदुर्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा कान्हांगड मंडलम अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर यूथ लीग मार्च में भाग लेने वाले 300 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन लोगों पर आईपीसी की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करने से संबंधित है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस बीच, आईयूएमएल यूथ लीग के प्रदेश महासचिव पीके फिरोज ने कहा कि भड़काऊ नारा लगाने वाले कार्यकर्ता को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। एक बयान में फिरोज ने कहा कि कान्हांगड नगर पालिका से अब्दुल सलाम को यूथ लीग से निष्कासित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने नारे लगाए थे वह पार्टी की विचारधारा के खिलाफ थे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ने मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं को लगाने के लिए दिए गए मुद्रित संस्करण से हटकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष के प्रमुख सहयोगी यूथ लीग और मुस्लिम लीग की आलोचना करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि उत्तेजक नारे सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार और दक्षिणी राज्य के समर्थन से लगाए गए थे। अब यह राज्य उग्र कट्टरपंथ का नया अड्ढा बन गया है।


भाजपा नेता अमित मालवीय ने लगाए ये आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर आरोप लगाते हुए कहा कि "कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की युवा शाखा ने केरल के कासरगोड में एक रैली की और हिंदू विरोधी नारे लगाए। उन्हें (हिंदुओं को) मंदिरों के सामने फांसी देने और जिंदा जलाने की धमकी दी... अगर पिनाराई सरकार उनका समर्थन नहीं कर रही होती तो वे इस हद तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते।" उन्होंने पूछा, "क्या केरल में हिंदू और ईसाई अब सुरक्षित हैं?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed