फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 30 flights receive bomb threats on Saturday, Bomb threats in flights, news in hindi

Bomb Threat: देश में लगातार बढ़ रही विमानों में बम की धमकियां, सिर्फ शनिवार को 30 फ्लाइट्स को मिली बम की सूचना

Sat, 19 Oct 2024 05:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

देश भर में विमानों में मिल रही बम की धमकियों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ शनिवार के दिन ही 30 से ज्यादा विमानों में बम होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक इनमें देश की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों को धमकियां मिलीं है।

विज्ञापन
Over 30 flights receive bomb threats on Saturday, Bomb threats in flights, news in hindi
शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों में मिली बम की धमकियां - फोटो : istock

विस्तार

देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी शनिवार के दिन देखी गई है, जानकारी के मुताबिक सिर्फ शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों में बम की धमकी मिली है। फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरलाइनों को बम की झूठी धमकी देने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है, जिसमें ऐसा करने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।
विज्ञापन


किन-किन एयरलाइन को मिली हैं धमकियां?
सूत्रों के अनुसार, शनिवार को विस्तारा, एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई भारतीय एयरलाइनों की 30 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर के विमानों को धमकियां मिली हैं। वहीं इस हफ्ते अब तक भारतीय एयरलाइनों की कम से कम 70 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और उनमें से अधिकांश फर्जी साबित हुईं।
विज्ञापन


विस्तारा की पांच और इंडिगो की चार विमानों में धमकी
सूत्रों ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत घरेलू एयरलाइनों की तरफ से संचालित 30 से अधिक उड़ानों को शनिवार सुबह से सोशल मीडिया के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें से कम से कम एक विमान के शौचालय में एक नोट मिला जिसमें लिखा था कि इस विमान में बम है। शनिवार को विस्तारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उसकी पांच विमानों को सोशल मीडिया के माध्यम से सुरक्षा संबंधी धमकियां मिलीं, जबकि इंडिगो ने कहा कि उसकी कम से कम चार उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले हैं। बता दें कि विस्तारा की पांच विमानें यूके106 (सिंगापुर से मुंबई), यूके027 (मुंबई से फ्रैंकफर्ट), यूके107 (मुंबई से सिंगापुर), यूके121 (दिल्ली से बैंकॉक) और यूके131 (मुंबई से कोलंबो) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन कंपनियों ने किया प्रोटोकॉल का पालन
विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया और अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा, उदयपुर से मुंबई जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके 624 के बारे में सूचना थी और उतरने के बाद विमान को अनिवार्य जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय में एक नोट मिला था जिसमें कहा गया था कि विमान में बम है। इंडिगो ने खतरों के संबंध में कम से कम चार फ्लाइट्स के लिए बयान जारी किए। जिसमें 6E17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6E11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6E184 (जोधपुर से दिल्ली) और 6E108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) हैं। इस मामले में एयरलाइन ने कहा कि वह मुंबई और दिल्ली से इस्तांबुल की उड़ानों से जुड़ी स्थिति से अवगत है।

धमकियों के बाद सभी विमानों की जांच की गई
जोधपुर से दिल्ली की उड़ान के बारे में, कंपनी ने कहा कि विमान राष्ट्रीय राजधानी में उतरा और सभी यात्री विमान से उतर गए हैं। हैदराबाद से चंडीगढ़ की उड़ान के बारे में, इंडिगो ने कहा कि उतरने पर, विमान को अलग कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया। सूत्रों ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हवाई अड्डे के अधिकारियों की तरफ से आइसोलेशन बे में विमान की पूरी तरह से जांच की जा रही थी।

स्टार एयरलाइंस की उड़ान संख्या 12 पर बम की धमकी
वहीं गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर के लिए उड़ान संख्या 12 पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई से मेल के जरिए ये धमकी मिली है। इसकी सूचना शाम करीब चार बजे हिंडन सुरक्षा प्रभारी ने एसीपी शालीमार गार्डन को दी गई। इस धमकी की सूचना मिलते ही बीडीएस टीम, हिंडन एयरफोर्स सिक्योटी टीम एवं एसएसएफ ने फ्लाइट को सैनिटाइज कर जांच की है। हालांकि जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।


कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
इधर कांग्रेस ने इस मामले पर ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है, कांग्रेस की तरफ से ट्वीट में लिखा गया- देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। त्यौहारों का वक्त है। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है। पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed