फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 3 Million Indans Returned From Abroad Under Vande Bharat Mission: MEA

'वंदे भारत' मिशन के तहत अब तक विदेशों से 30 लाख से अधिक भारतीय लौटे

Thu, 19 Nov 2020 10:10 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 19 Nov 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Over 3 Million Indans Returned From Abroad Under Vande Bharat Mission: MEA
'वंदे भारत' मिशन - फोटो : ANI

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में रहे रहे करीब 30 लाख भारतीय अब तक स्वदेश लौट चुके हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार की ओर से सात मई से ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू किया गया था। इसके बाद से अब तक 30 लाख से अधिक भारतीय विदेश से वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन के आठवें चरण की शुरुआत एक नवंबर से हुई थी, जो अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस चरण में 19 नवंबर तक 24 देशों से 763 उड़ानों का अंतरराष्ट्रीय परिचालन हुआ जो भारत में 21 हवाईअड्डों तक पहुंचीं और लगभग 1,40,000 लोगों को वापस लेकर आई हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि इसके साथ ही आज की तारीख तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न माध्यमों से वापस आए भारतीयों की संख्या 30.90 लाख हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed