{"_id":"63e1b7a28802717a5d1e11ed","slug":"over-100-students-fall-sick-due-to-suspected-food-poisoning-in-karnataka-latest-news-update-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning: कर्नाटक में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से 100 से अधिक छात्र बीमार, सभी खतरे से बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Food Poisoning: कर्नाटक में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से 100 से अधिक छात्र बीमार, सभी खतरे से बाहर
Tue, 07 Feb 2023 09:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
Karnataka
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंगलुरु के शक्तिनगर में एक निजी छात्रावास में सोमवार को संदिग्ध भोजन विषाक्तता के कारण कम से कम 137 नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों को रात में ही शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में ले जाया गया। सोमवार की दोपहर दो बजे से ही छात्रों के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे थे।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. अशोक ने कहा कि सामान्य नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग के छात्रों को फूड प्वाइजनिंग के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छात्र घबरा गए थे। लगभग 130 छात्रों का इलाज हो चुका है। सभी खतरे से बाहर हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चिंता या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम छात्रावास का दौरा करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
विज्ञापन