फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 1,600 died due to weather conditions in 2016

मौसम में बदलाव वजह से 2016 में 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत

Mon, 16 Jan 2017 05:51 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
Over 1,600 died due to weather conditions in 2016
- फोटो : getty images

मौसम में होते अप्रत्याशित बदलाव लोगों की मौत का प्रमुख कारण बनने लगे हैं। पिछले साल देश भर में इस वजह से 16 सौ से अधिक लोगों की जानें गई थीं। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह से होने वाली मौतों में सर्वाधिक 40 फीसदी लोग लू की वजह से जान गंवाते हैं। इसके बाद बाढ़ और बिजली के गिरने से सबसे अधिक लोग  मरते हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पिछला साल विश्व के साथ ही भारत के लिए भी अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। राजस्थान के फलौदी में देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 1901 से मौसम संबंधित आंकड़े रिकॉर्ड कर रहे विभाग ने बताया कि पिछले साल का जनवरी और फरवरी सर्दियों का सबसे गर्म महीना रहा था। 
विज्ञापन


बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम संबंधी कारणों से कुल 552 लोगों की मौतें हुई थीं। लू के कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 400 से अध्धिक लोगों ने जानें गवाई थीं। गुजरात और महाराष्ट्र में लू के कारण क्रमश: 87 और 43 लोग मरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक शीतलहरी से देश भर में 53 लोग मरे थे। बिजली गिरने के कारण कुल 415 लोग मरे थे और इससे सर्वाधिक प्रभावित बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे पूर्वी राज्य हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed