फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our men being used to finish off Sena (UBT) and Marathi manoos, claims Uddhav

Maharashtra: 'हमारी पार्टी को खत्म करने के लिए किया जा रहा है हमारे ही लोगों का इस्तेमाल', उद्धव ठाकरे का दावा

Thu, 20 Feb 2025 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी और 'मराठी मानुष' को खत्म करने के लिए उनके लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों को बड़ा झटका देंगे।

विज्ञापन
Our men being used to finish off Sena (UBT) and Marathi manoos, claims Uddhav
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी और 'मराठी मानुष' को खत्म करने के लिए उनके लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बांद्रा में अपने घर 'मातोश्री' के बाहर समर्थकों को संबोधित हुए ठाकरे ने माना कि पार्टी के कुछ फैसलों से लोग नाराज हो सकते हैं। 

विज्ञापन


'पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों को देंगे झटका'
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि विधानसभा में जो भी गलतियां हुई थीं, वो अब दोहराई नहीं जाएंगी। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के कई पदाधिकारियों के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि यह उन्हें झटका दे गया है। ठाकरे ने कहा, जब समय आएगा तो हम उन्हें इतना बड़ा झटका देंगे कि वे नजर नहीं आएंगे।  
विज्ञापन


'जापान के लोगों के जैसा हमारा मामला'
ठाकरे ने कहा कि उनकी स्थिति जापान के लोगों जैसी है, जो भूकंप न आने पर हैरान हो जाते हैं। 

'हमारी लकड़ी का इस्तेमाल कर कुल्हाड़ी बना रहे...'
ठाकरे ने पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा, यह लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं है। यह हमारी है। शिवसेना (यूबीटी) पर हमले करने वाले हमारी लकड़ी का इस्तेमाल कर कुल्हाड़ी बना रहे हैं और फिर पार्टी और मराठी मानुष को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से की संगठन को मजबूत बनाने की अपील
उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट नगर निकाय चुनाव पर अपना फैसला दे सकता है और हो सकता है कि ये चुनाव अप्रैल-मई में हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed