{"_id":"62d21d0f7863ca5f5402003c","slug":"organ-donation-young-brain-dead-woman-saves-life-of-5-people-including-2-serving-army-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Organ Donation: पुणे में युवती के अंगों से मिला पांच को जीवनदान, सेना के दो जवानों को मिली किडनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Organ Donation: पुणे में युवती के अंगों से मिला पांच को जीवनदान, सेना के दो जवानों को मिली किडनी
Sat, 16 Jul 2022 07:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:36 AM IST
सार
दक्षिण कमान के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उक्त युवती को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मरणासन्न अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इस पर उसके परिवार वालों ने फैसला किया कि उसके अंग उन लोगों को दान करना चाहिए।
विज्ञापन
सेना के दो जवान, जिन्हें मिली किडनियां
- फोटो : ANI
विस्तार
ब्रेन डेड एक युवती के परिजनों ने उसके अंगदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की है कि मर कर भी इंसान अमर हो सकता है। पुणे स्थित सेना की दक्षिण कमान के अस्पताल (CHSC) में एक ब्रेन डेड महिला को लाया गया था। जब उसके बचने की उम्मीद खत्म हो गई तो उसके परिजनों ने उसकी किडनियां, लीवर व आंखें दान कर दीं। इससे पांच लोगों के जीवन में नई रोशनी आई है। इनमें से दो सेना के जवान हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कमान के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उक्त युवती को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मरणासन्न अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे भर्ती वक्त मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया था। इस पर उसके परिवार वालों ने फैसला किया कि उसके अंग उन लोगों को दान करना चाहिए, जिन्हें उनका जीवन बचाने के लिए उनकी बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
इसके बाद इस युवती की किडनियां भारतीय सेना में कार्यरत दो जवानों को, आंखें सेना के मेडिकल कॉलेज की आई बैंक CH(SC) को और लीवर पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती एक रोगी को लगाया गया।
विज्ञापन