फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Organ Donation Govt Data 80 Percent Transplant on Men during 1995 to 2021

Organ Donation: '26 साल में 80 फीसदी अंग प्रत्यारोपण पुरुषों पर'; लैंगिक असमानता दूर करने पर जोर

Sun, 11 Feb 2024 08:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Feb 2024 08:03 PM IST
सार

सरकार ने बताया है कि 1995 से 2021 के दौरान हजारों अंग प्रत्यारोपण हुए, लेकिन इनमें से 80 फीसदी ट्रांसप्लांट पुरुषों पर हुए। सरकार ने बताया कि बीते 26 साल में कुल 36,640 प्रत्यारोपण हुए। इनमें मृत्यु के बाद और जीवित रहते अंगदान दोनों तरह के डोनर शामिल हैं।

विज्ञापन
Organ Donation Govt Data 80 Percent Transplant on Men during 1995 to 2021
अंगदान (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

संसद में एक सवाल के जवाब में सरकार ने देश में अंगदान से जुड़े अहम आंकड़े साझा किए। सरकार ने बताया कि 26 साल में 36,640 लोगों के ऑपरेशन ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए किए गए। 1995 से 2021 की अवधि में कुल 36640 अंग प्रत्यारोपण में 80 फीसदी से अधिक पुरुषों के ऑपरेशन किए गए। सरकार के मुताबिक सरकार लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया, अंगदान का महिला-पुरुष अनुपात 4:1 है। 1995 से 2021 के बीच 29,695 पुरुषों ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराए, जबकि 6,945 महिलाओं ने अंगदान संबंधी इलाज कराए। 
विज्ञापन


अंग प्रत्यारोपण कराने वाली महिलाओं की संख्या 2019 में 27.6 प्रतिशत थी। 2022 में संख्या बढ़कर लगभग 30 प्रतिशत हो गई। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद कुरुवा गोरंटला माधव के सवाल पर केंद्र सरकार की तरफ से स्वास्थ्य राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम लागू किया है। इसके तहत अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंग प्रत्यारोपण में लैंगिक असमानता दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय देशभर में नियमित जागरूकता और संवेदीकरण सत्र भी आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed