फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition suspended protest over suspension of 12 MPs to express condolences to CDS Rawat and others who died in Chopper Crash Rajya Sabha functions smoothly for first time in Winter Session

हेलिकॉप्टर हादसा: राज्यसभा में टूटा विपक्ष का गतिरोध, शीत सत्र में पहली बार सुचारु रूप से चली कार्यवाही

Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 09 Dec 2021 04:45 PM IST
सार

12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन गुरुवार को एकदम बंद रहा। विपक्षी दलों ने बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए यह फैसला लिया। 

विज्ञापन
opposition suspended protest over suspension of 12 MPs to express condolences to CDS Rawat and others who died in Chopper Crash Rajya Sabha functions smoothly for first time in Winter Session
राज्यसभा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के निधन की घटना पर शोक जताते हुए विपक्षी दलों ने गुरुवार 12 सांसदों के निलंबन को लेकर अपना प्रदर्शन पूरी तरह बंद रखा। विपक्षी दलों का यह शांत रुख पूरे दिन राज्यसभा के बाहर भी नजर आया और अंदर भी।

विज्ञापन


29 नवंबर को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में आज पहला मौका रहा जब विपक्षी दलों ने 12 सांसदों के निलंबन को लेकर पूरे दिन कोई प्रदर्शन नहीं किया और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना स्थल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान के बाद विपक्ष ने यह रुख अपनाया।
विज्ञापन


केवल आज के लिए निलंबित हुआ विपक्ष का प्रदर्शन
खड़गे ने कहा, 'हमने (विपक्षी दल) एकमत से फैसला लिया है कि गैरकानूनी होने का बावजूद सांसदों के निलंबन के फैसले के खिलाफ अपना प्रदर्शन निलंबित करेंगे। हमने अपना प्रदर्शन हादसे में मारे गए सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत और बाकी 11 रक्षा कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए केवल आज के लिए निलंबित किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि इसमें सरकार या विपक्ष का कोई सवाल नही है, हम उन रक्षा अधिकारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते आए हैं जिन्हें देश के लिए लड़ाई की है। हम सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि वायु सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु में नीलगिरि और कोयंबटूर के बीच कुन्नूर में एक दुर्घटना का शिकार हो गया था।


अनुशासनहीनता के लिए निलंबित किए गए हैं सांसद
इन 12 सांसदों को संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। विपक्षी दल इस फैसले को संवैधानिक रूप से गलत और मनमाना बता रहे हैं और निलंबन के निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों का विरोध-प्रदर्शन संसद के सत्र की शुरुआत के साथ ही जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed