फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition says Fadnavis pushed man during his visit to rain hit area in Nagpur but BJP denies charge

महाराष्ट्र: क्या बाढ़ पीड़ित इलाके के दौरे पर फडणवीस ने शख्स को दिया धक्का? कांग्रेस का आरोप, भाजपा का पलटवार

Sun, 24 Sep 2023 08:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:20 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री फडणवीस के नागपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दौरे को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो क्लिप साझा किया है। जिसमें उन पर एक व्यक्ति को धक्का मारने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के वीडियो को घृणित राजनीति करार दिया है।

विज्ञापन
Opposition says Fadnavis pushed man during his visit to rain hit area in Nagpur but BJP denies charge
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नागपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे को लेकर विपक्ष ने हमला बोला है। कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति को धक्का दिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस और शिवसेना(यूबीटी) ने एक्स के जरिए उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर हमला बोला है। रविवार को एक्स के जरिए फडणवीस के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे का वीडियो साझा किया गया। जिसके जरिए उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय निवासी को धक्का दिया था। कांग्रेस ने कहा, यह सत्ता का अहंकार है।
विज्ञापन


क्या है वीडियो क्लिप में खास?
वीडियो क्लिप में कुछ महिलाएं फडणवीस के साथ आए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करती हुई दिख रही हैं। जाहिर तौर पर उनसे उनके घरों का दौरा करने की मांग कर रही हैं। इसी बीच महिलाओं के साथ दिख रहे एक शख्स को फडणवीस ने अपनी ओर खींचा और उससे बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक्स पर आरोप लगाया और वीडियो को अपने पोस्ट में टैग किया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, महाराष्ट्र बीजेपी ने कहा कि विपक्ष के बयान भ्रामक और राजनीति से प्रेरित हैं।
 

बीजेपी ने एक्स के जरिए पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी द्वारा किए गए पोस्ट के मुताबिक, नागपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फडणवीस की यात्रा के दौरान कई स्थानीय लोग चाहते थे कि वह उनके घरों का दौरा करें। हालांकि, सभी घरों का दौरा करना संभव नहीं है। इस बीच, एक निवासी इस बात पर अड़ा था कि फडणवीस उसके घर का दौरा करें। जैसा कि पुलिस ने कहा उस व्यक्ति को रोक रहे थे। फडणवीस ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे यह बताने के लिए पास लाए कि वह उनके घर चल रहे हैं।


बीजेपी ने कहा, इसमें कोई बुराई नहीं है, लोग चाहते हैं कि स्थानीय विधायक फडणवीस उनके घर आएं क्योंकि नागपुर में हर कोई उन्हें पसंद करता है।

बीजेपी ने व्यक्ति के घर के दौरे का वीडियो किया पोस्ट

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, यह घृणित है और बेशर्मी की पराकाष्ठा है कि ऐसी घटनाओं का उन लोगों द्वारा राजनीतिकरण किया जाता है, जो कभी भी लोगों से नहीं मिलते है।

शनिवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में 53 वर्षीय महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed