फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties meeting in Parliament Annexe finished, meira kumar and gandhi participated

राष्ट्रपति चुनावः विपक्षी पार्टियों की बैठक खत्म, मीरा कुमार और गोपाल कृष्ण गांधी हुए आमने-सामने

Sun, 16 Jul 2017 06:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 16 Jul 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties meeting in Parliament Annexe finished, meira kumar and gandhi participated
बैठक - फोटो : ANI

विज्ञापन

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों की बैठक आज शाम पार्लियामेंट एनेक्सी में खत्म हुई। बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मीरा कुमार और उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि वो 18 जुलाई को नॉमिनेशन फाइल करेंगे। इस बैठक  में राज्यसभा और लोकसभा के सभी गैर राजग दलों के सांसद ने हिस्सा लिया।


 


बैठक में मीरा कुमार और गांधी पहली बार आमने-सामने हुए। दोनों ने सांसदों के सवालों के जवाब दिए। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति देश के संवैधानिक मुखिया हैं। समाज को संकट से निकालने के लिए मीरा और गोपालकृष्ण गांध्‍ाी अच्छे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति होंगे।
 

 
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हो सकता है कि कई लोग हमारे खिलाफ हों लेकिन लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। सोनिया ने कहा कि हम नहीं चाहते कि संकीर्ण मानसिकता और सांप्रदायिक नजरिया रखते हैं।
 
बता दें कि राष्ट्रपति के लिए कल मतदान होना है, वहीं उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 5 अगस्त को होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed