फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition meeting regarding situation in Parliament suspension of 12 Rajya Sabha MPs at residence of Congress chief Sonia Gandhi Sharad Pawar Sanjay Raut Rahul were also there

विपक्ष की बैठक: सोनिया गांधी के आवास पर मिले नेता, सांसदों के निलंबन पर राउत बोले- 'कोई माफी नहीं, कोई खेद नहीं, हम लड़ेंगे'

Tue, 14 Dec 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Dec 2021 08:14 PM IST
सार

संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में मौजूदा शीत सत्र से निलंबित किए गए 12 सांसदों से केंद्र ने माफी मांगने की मांग की है। इसे लेकर सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक की।

विज्ञापन
Opposition meeting regarding situation in Parliament suspension of 12 Rajya Sabha MPs at residence of Congress chief Sonia Gandhi Sharad Pawar Sanjay Raut Rahul were also there
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मंगलवार को विपक्षी नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत, द्रमुक सांसद टीआर बलु, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक के बाद संजय राउत ने बताया कि हमारा मुख्य एजेंडा राज्यबद्ध तरीके से विपक्ष की एकजुटता था। यह पहली बैठक थी, हम कल (बुधवार) फिर मिलेंगे, शरद पवार भी इसमें मौजूद रहेंगे। वहीं, राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की माफी की मांग पर संजय राउत ने कहा, 'कोई माफी नहीं, कोई खेद नहीं, हम लड़ेंगे।'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज ही सांसदों के निलंबन को लेकर कहा था कि मैं कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं का आह्वान करता हूं कि वह माफी मांगें, खेद व्यक्त करें और सदन में आएं। सरकार हर मामले पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने इस फैसले को असंवैधानिक और सदन के नियमों के खिलाफ बताया है और माफी से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विपक्ष के बर्ताव पर सभापति ने दी थी चेतावनी

इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे विपक्ष के बर्ताव और हंगामे पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंवे तगा था कि आप हमें न सिखाएं। आप ऐसा व्यवहार जारी रखेंगे तो मैं सदन स्थगित कर दूंगा। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ वाकआउट की बात कही। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को सदन दो बार स्थगित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed