फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition INDIA mp visit manipur on 30 july uproar in parliament demand pm modi statement

Manipur: मणिपुर जाएंगे I.N.D.I.A के सांसद, 30 जुलाई को कर सकते हैं हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा

Thu, 27 Jul 2023 02:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Jul 2023 02:13 PM IST
सार

विपक्ष मणिपुर को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दें। वहीं सरकार का कहना है कि वह चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष राजनीति कर रहा है। 

विज्ञापन
Opposition INDIA mp visit manipur on 30 july uproar in parliament demand pm modi statement
विपक्षी सांसद कर सकते हैं मणिपुर का दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा चल रहा है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री से मणिपुर पर संसद में बयान देने की मांग कर रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि 26 राजनीतिक पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद 29-30 जुलाई को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने बताया कि 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह के अंत में मणिपुर का दौरा करेगा और राज्य की स्थिति का जायजा लेगा। टैगोर ने कहा कि विपक्षी सांसद काफी समय से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करना चाहते थे लेकिन वहां के हालात को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने बीते दिनों मणिपुर का दौरा किया था।   
विज्ञापन


संजय राउत बोले- मणिपुर जल रहा है
वहीं मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'बीते आठ दिनों से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां पीएम मोदी का ध्यान मणिपुर के मुद्दे की तरफ लाने की कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री को इस पर बोलना चाहिए।' संजय राउत ने कहा कि 'यह राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। मणिपुर जल रहा है और लोग मर रहे हैं। मणिपुर की आग अन्य राज्यों में भी फैल सकती है। हम प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हैं कि वह आगे आकर इस मुद्दे पर बोलें। हम उन्हें जवाब नहीं देंगे और सिर्फ उनकी बात सुनेंगे।'
विज्ञापन


'संसद का अपमान कर रहे प्रधानमंत्री'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'सदन में कामकाज हो रहा है। हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और बयान जारी करें लेकिन वह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं और राजस्थान में प्रचार में जुटे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वह लोकतंत्र और संविधान को बचाना नहीं चाहते। वह संसद का अपमान कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेश मंत्री ने I.N.D.I.A पर उठाए सवाल
बता दें कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A संसद के मानसून सत्र में एकजुट होकर मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि सरकार द्वारा विपक्षी गठबंधन को जवाब भी दिया जा रहा है। गुरुवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आप अपने आप को INDIA कहते हैं लेकिन आप इंडिया के राष्ट्रीय हितों के बारे में सुनना ही नहीं चाहते, तब आप किस तरह के इंडिया हैं? आप एक ऐसा इंडिया हैं, जो राष्ट्रीय हितों को बलिदान कर रहा है, यह इंडिया नहीं है।'

करीब तीन महीने से जारी हिंसा
मणिपुर में बीती तीन मई को जातीय हिंसा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर के मैतई समुदाय द्वारा जनजातीय आरक्षण देने की मांग से हिंसा की शुरुआत हुई थी, जिसमें अभी तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोगों की भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही थी। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा गया। विपक्ष भी इसी मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed