फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition and narendra modi praises Harivansh on winning deputy chairman post

उपसभापति बनते ही हरिवंश ने कहा- निष्पक्ष होकर करूंगा काम, सदन ने दिया सहयोग का भरोसा

Thu, 09 Aug 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition and narendra modi praises Harivansh on winning deputy chairman post

राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित होने पर हरिवंश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन के नेता अरुण जेटली और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद सहित सभी दलों के नेताओं ने बधाई देते हुये उन्हें सदन के सफल संचालन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जदयू के हरिवंश को उपसभापति पद के लिये हुये मतविभाजन में 105 मतों के मुकाबले 125 मतों से चुना गया। 

विज्ञापन


सभापति एम वेंकैया नायडू ने हरिवंश को निर्वाचन घोषित करने के बाद उन्हें बधाई दी। नायडू ने कहा कि उपसभापति का चुनाव एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। उपसभापति की सदन को चलाने में अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हरिवंश सदन में हर वर्ग की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। ‘उनकी सदन के निर्बाध संचालन की प्रतिबद्धता सराहनीय है।’ 
विज्ञापन


सभापति ने कहा कि हरिवंश का उच्च सदन में यह पहला कार्यकाल है और उन्होंने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी दलों को पूरा मौका देने की सलाह के साथ वह हरिवंश से अपेक्षा रखते हैं कि जिस तरह व्यवस्था के अनुसार सदन का संचालन करना लोकतंत्र का हिस्सा है उसी तरह वह नियम के अनुसार सदन संचालित करेंगे और सदन की गरिमा बनाये रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने बीके हरिप्रसाद को भी बधाई दी। उन्होंने कहा ‘हम मित्रता और सहयोगपूर्ण तरीके से सदन को चलायेंगे।’ सभापति ने उम्मीद जाहिर की कि सदन के सभी सदस्य सदन को चलाने में उपसभापति को पूरा सहयोग देंगे। इससे पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष आजाद ने उन्हें शुभकामनायें देते हुये कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी पद के लिये निर्वाचित व्यक्ति किसी दल का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। इसी तरह हरिवंश भी अब किसी दल के नहीं बल्कि सदन के उपसभापति हैं। 

आजाद ने कहा कि चुनाव से पहले भले ही हरिवंश को सत्तापक्ष का समर्थन हासिल हुआ हो लेकिन अब निर्वाचित होने के बाद उन्हें समूचे सदन का समर्थन हासिल है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुये कहा वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा करने वालों में से एक हैं। पेशे से पत्रकार रहे हरिवंश की पत्रकारिता हमेश ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही और उन्होंने जनआंदोलन के रूप में अखबार चलाया। 


सदन के नेता अरुण जेटली ने हरिवंश का अभिनंदन करते हुये कहा कि उच्च सदन में उन्होंने जब भी और जिस विषय पर अपनी बात रखी, पूरी तैयारी के साथ रखी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि किसी को आहत करे बिना एवं शालीनता पूर्वक अपनी बात रखने वाले हरिवंश सदन संचालन में भी सभी का ध्यान रखेंगे। हरिवंश ने कहा ‘मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा कि बेहतर, मर्यादित तरीके से और निष्पक्ष होकर सदन का संचालन करूं।’ उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखने की जिम्मेदारी सदन के हर सदस्य की है और उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह इस कसौटी पर खरे उतरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed