फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Kaveri India brings home another 754 citizens from Sudan

Operation Kaveri: युद्धग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने का मिशन जारी, 754 और लोगों की स्वदेश वापसी

Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के C-17 विमान से 392 लोगों को दिल्ली लाया गया, जबकि 362 लोगों के एक दूसरे जत्थे को बेंगलुरु लाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, स्वदेश लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,360 हो गई है।

विज्ञापन
Operation Kaveri India brings home another 754 citizens from Sudan
सूडान से वापस लाए गए भारतीय नागरिक - फोटो : ट्विटर/एस जयशंकर

विस्तार

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष के बीच हर देश अपने नागिरकों की सुरक्षित वापसी की कोशिशों में जुटा है। भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इस मिशन के तहत शुक्रवार को 754 लोगों को स्वदेश लाया गया। 

विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट में क्या कहा
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के C-17 विमान से 392 लोगों को दिल्ली लाया गया, जबकि 362 लोगों के एक दूसरे जत्थे को बेंगलुरु लाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, स्वदेश लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,360 हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट में कहा, 392 यात्रियों को लेकर एक और C-17 विमान दिल्ली पहुंच गया है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत 362 भारतीयों का स्वागत करता है जैसाकि एक और 'ऑपरेशन कावेरी' का एक और विमान बेंगलुरु पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

246 लोगों का दूसरा जत्था मुंबई पहुंचा
इन लोगों को सउदी अरब के जेद्दा शहर से स्वदेश लाया गया है। भारत ने वहां अपने लोगों के लिए एक ट्रांजिट कैंप बनाया है। निकाले गए 360 लोगों के पहले जत्थे को बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से नई दिल्ली लाया गया। C-17 ग्लोबमास्टर के साथ 246 लोगों का दूसरा जत्था गुरुवार को मुंबई पहुंचा। 
 

विज्ञापन

संकटग्रस्त इलाकों से पोर्ट सूडान पहुंचाए जा रहे भारतीय
'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य संकटग्रस्त क्षेत्रों से बसों में अपने नागरिकों को सूडान के एक बंदरगाह (पोर्ट सूडान) तक पहुंचा रहा है, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान और भारतीय नौसेना के जहाजों में जेद्दा ले जाया जा रहा है। जेद्दा से भारतीयों को वाणिज्यिक उड़ानों या भारतीय वायुसेना के विमानों से स्वदेश लाया जा रहा है।
 

जेद्दा और सूडान में भारत स्थापित किए कंट्रोल रूम
भारत ने जेद्दा और पोर्ट सूडान में अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास और दिल्ली में विदेश मंत्रालय उनके साथ समन्वय कर रहा है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के एक समूह के बीच भीषण लड़ाई चल रही है जिसमें अब तक करीब 400 लोगों के मारे जाने की खबर है। विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू करने की घोषणा की थी। 
  

हिंसाग्रस्त इलाकों से 1700-2000 भारतीयों को बाहर निकाला गया
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने गुरुवार को कहा था कि 1700-2000 भारतीयों को संघर्ष वाले इलाकों से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य और लक्ष्य फंसे हुए भारतीयों को जल्द से जल्द नुकसान के रास्ते से बाहर निकालना है... हमारा प्रयास है कि फंसे हुए हर भारतीय को हिंसाग्रस्त इलाकों से निकालकर अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया जाया और फिर पोर्ट सूडान से भारत वापस लाया जाए। 

विदेश राज्यमंत्री ने भारतीय नागरिकों को किया संबोधित
उधर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन सऊदी अरब के जेद्दाह में हैं। यहां उन्होंने उन भारतीय नागरिकों को संबोधित किया जिन्हें सूडान से बचाकर लाया गया था। मुरलीधरन ने कहा, हमें गर्व है कि नौसेना, नौसेना के जवानों और प्रधानमंत्री ने अपना वादा निभाया। इसलिए आपकी ओर से मैं नौसेना को धन्यवाद देता हूं जो आपको पोर्ट सूडान से यहां लेकर आई है। 

फ्रांस के राजदूत ने जताया भारत का आभार
वहीं, फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने खार्तूम से फ्रांसीसी दूतावास के एक कर्मचारी और उसके परिवार को निकालने के लिए शुक्रवार को भारत का शुक्रिया अदा किया। लेनिन ने कहा कि दूतावास कर्मी और उसके परिवार को वहां से निकालना भारत-फ्रांस की एकजुटता को दिखाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, खार्तूम में फ्रांसीसी दूतावास के एक कर्मचारी और उसके परिवार को कल रात भारतीय वायुसेना के विमान ने बाहर निकाला। इसके लिए मेरा भारता को हार्दिक धन्यवाद। भारत और फ्रांस की एकजुटता कभी नहीं लड़खड़ाती है। 

135 भारतीयों को 11वां जत्था जेद्दा पहुंचा
पोर्ट सूडान से बचाए गए 135 भारतीयों का 11वां जत्था जेद्दा पहुंचा।  वायुसेना के C-130जे  विमान के जरिए लाए  गए इन लोगों का विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने स्वागत किया। 

भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करेगी इंडिगो
वहीं, ऑपरेशन कावेरी के हिस्से के रूप में इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 28 और 29 अप्रैल को जेद्दा से दिल्ली और बेंगलुरु चार्टर्ड उड़ानों का संचालन करेगी। एयरलाइन सप्ताहांत में 450 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए दो उड़ानों का संचालन करेगी। इंडिगो ने कहा, ए321 विमान के साथ एयरलाइन इन उड़ानों का संचालन करेगी और वह समर्थन की पेशकश करने के लिए सरकार के साथ करीब से संपर्क में है। 

भारतीय वायुसेना ने 121 लोगों को बचाया
भारतीय वायुसेना ने कहा, 27-28 अप्रैल की रात को चलाए गए एक साहसी ऑपरेशन में वायुसेना के एक C-130J विमान ने सूडान के वाडी सैय्यिदना में एक छोटी हवाई पट्टी से 121 लोगों को बचाया। यात्रियों में एक गर्भवती महिला शामिल थी, इन लोगों के पास सूडान पोर्ट तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed