फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OpenAI CEO Sam Altman Clarification on awkward moment with Anthropic CEO Dario Amodei at AI Impact Summit

AI Summit: 'मुझे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए', डारियो अमोदेई का हाथ नहीं पकड़ने पर सैम ऑल्टमैन, दी सफाई

Thu, 19 Feb 2026 11:07 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:07 PM IST
सार

ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई घटना पर अपनी सफाई पेश की है। एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई का हाथ नहीं पकड़ने पर उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा असमंजस में था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
OpenAI CEO Sam Altman Clarification on awkward moment with Anthropic CEO Dario Amodei at AI Impact Summit
सैम ऑल्टमैन ने डारियो अमोदेई का हाथ नहीं पकड़ने पर सफाई दी। - फोटो : X

विस्तार

राजधानी दिल्ली में हो रहे एआई इंपैक्ट समिट से एक तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रुप फोटो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ मौजूद दूसरे टेक लीडर्स का हाथ एक साथ मिलकर उठाते हैं। हालांकि इस दौरान ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन अपने प्रतिद्वंदी एआई फर्म एंथ्रोपिक (Anthropic) के सीईओ डारियो अमोदेई का हाथ नहीं पकड़ते। जिस पर अब उन्होंने सफाई दी है।
विज्ञापन


चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के प्रमुख तकनीकी उद्यमी सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रतिद्वंद्वी एआई फर्म एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के साथ मंच पर हुए एक असहज पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा असमंजस में था और मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

मंच पर पीएम मोदी के साथ टेक दिग्गज
दरअसल, एआई शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के बाद दुनिया की दो सबसे चर्चित एआई कंपनियों को चलाने वाले ऑल्टमैन और अमोदेई, अन्य तकनीकी दिग्गजों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समूह तस्वीर के लिए मंच पर गए। 
फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर मौजूद अन्य टेक लीडर्स में अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के मुख्य एआई अधिकारी अलेक्जेंडर वांग, सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार और गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: AI Summit 2026: पीएम मोदी के सामने हाथ मिलाने से हिचकिचाए सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई, जानें क्या है विवाद

फोटो के दौरान हुआ क्या?
प्रधानमंत्री मोदी बीच में खड़े थे, उनके दाईं ओर पिचाई और बाईं ओर सैम ऑल्टमैन थे। ऑल्टमैन के पास डारियो अमोदेई खड़े थे, जो कभी ओपनएआई में उनके साथ काम कर चुके हैं और बाद में अपनी कंपनी एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक बने। जब कैमरे फ्लैश हो रहे थे, तो प्रधानमंत्री और बाकी नेता हाथ ऊपर उठाकर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। इस दौरान ऑल्टमैन और अमोडेई कुछ पल के लिए असमंजस में दिखे कि उन्हें हाथ मिलाना है, बाहें पकड़नी हैं या हाथ ऊपर उठाना है। अंत में दोनों ने हवा में अपनी मुट्ठी उठाकर फोटो खिंचवाई।

ये भी पढ़ें: कितना बदला AI?: सैम ऑल्टमैन ने कहा- 14 महीनों में 1000 गुना किफायती हुआ एआई, लेकिन आगे यह रफ्तार मुमकिन नहीं

अपनी सफाई में क्या बोले ऑल्टमैन?
ऐसे में जब ऑल्टमैन से उस अजीब पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है। मैं थोड़ा कन्फ्यूज था, जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा हाथ पकड़ा और ऊपर कर दिया, और मुझे बस यह नहीं पता था कि हमें क्या करना चाहिए। मुझे लगा कि यह खुली हुई घड़ी है। बता दें कि 40 वर्षीय ऑल्टमैन और उनसे तीन साल बड़े अमोदेई (43) ने 2019 तक ओपनएआई में साथ काम किया और बाद में मतभेदों के चलते अलग हो गए।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed