{"_id":"5fa424698ebc3e9bc81948a4","slug":"online-study-to-be-closed-from-november-12-to-16-due-to-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को लेकर महाराष्ट्र में 12 से 16 नवंबर के बीच बंद रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली को लेकर महाराष्ट्र में 12 से 16 नवंबर के बीच बंद रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई
Thu, 05 Nov 2020 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों में 12 से 16 नवंबर के बीच दिवाली की छुट्टी देने की घोषणा की गई है। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में परिपत्र भी जारी किया है। इस अवधि में कोरोना काल में ऑनलाइन चल रही बच्चों की पढ़ाई दीपावली में पांच दिन के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में कोरोना महामारी के चलते स्कूल-कालेज बंद हैं लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। राज्य में माध्यमिक स्कूल संहिता नियम 52.2 के अनुसार शैक्षणिक वर्ष में सभी प्रकार की छुट्टियां 76 दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, स्कूलों में 230 दिन तक कामकाज होना आवश्यक है।
विज्ञापन
शैक्षणिक वर्ष में कक्षा पहली से पांचवीं की कक्षाओं के लिए स्कूल के शिक्षकों का कामकाज कम से कम 200 दिन होना चाहिए। जबकि कक्षा छह से आठ की कक्षाओं के शिक्षकों को न्यूनतम 220 दिन काम करना जरूरी होता है। कोरोना के चलते मार्च से स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
विज्ञापन