{"_id":"5c9557f3bdec221460792a2c","slug":"one-person-beaten-to-death-in-gujarat-for-kidnapping-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
Sat, 23 Mar 2019 03:17 AM IST
vivek shukla
एजेंसी, वडोदरा
एजेंसी, वडोदरा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पातरवेली गांव के निवासी चंदूभाई राठोड़िया ने चॉकलेट खरीदकर चार वर्षीय एक बच्ची को लेकर कथित तौर पर दुष्कर्म के इरादे से नदी किनारे ले गया।
आसपास के गांवों के लोगों को संदेह हुआ कि उस व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर लिया है। उन्होंने उसका पीछा किया और लड़की को उसके घर के पास छोड़ने को मजबूर कर दिया। उसके बाद वह वहां से भाग गया। फिर भी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और डंडों से जमकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर वरनामा थाने की पुलिस वहां पहुंची और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।