{"_id":"5f1336f18ebc3e6385174367","slug":"one-person-arrested-for-sexual-harassment-of-woman-at-panvel-quarantine-center-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के पनवेल पृथक केंद्र में महिला के यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के पनवेल पृथक केंद्र में महिला के यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसी हफ्ते में एक पृथक केंद्र में महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के पास पनवेल स्थित एक पृथक केंद्र में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार दोपहर में 40 वर्षीय पीड़िता के कक्ष में प्रवेश किया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद महिला ने शाम में पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल इस मामले में शनिवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 354 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया था। व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उसकी कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट अब आ गई है और वह संक्रमित पाया गया है। उसे गिरफ्तार करके उसी केंद्र में रखा गया है।’
विज्ञापन
इस बीच महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आरोपी को सख्त सजा मिले। ठाकुर ने कहा, ‘मैं राज्य महिला आयोग के साथ इस मामले को निजी तौर पर देख रही हूं।’
विज्ञापन