{"_id":"65ada7481fca092e5207b254","slug":"one-nation-one-election-committee-received-21000-suggestions-81-percent-affirmed-idea-of-simultaneous-polls-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"One Nation One Election: देश की 81 फीसदी जनता एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष में, समिति को मिले 20972 सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
One Nation One Election: देश की 81 फीसदी जनता एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष में, समिति को मिले 20972 सुझाव
Mon, 22 Jan 2024 04:52 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:52 AM IST
सार
समिति ने 46 राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे थे। अब तक सिर्फ 17 दलों ने ही सुझाव दिए हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने एकसाथ चुनाव कराने के विचार का विरोध किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की 81 फीसदी जनता ने लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं के लिए एकसाथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बनी समिति को लोगों से 20,972 सुझाव मिले हैं। इनमें से 81 फीसदी सुझावों में इसका समर्थन किया गया है। समिति की नई दिल्ली में रविवार को हुई तीसरी बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। अगली बैठक 27 जनवरी को होगी।
समिति ने 46 राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे थे। अब तक सिर्फ 17 दलों ने ही सुझाव दिए हैं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने एकसाथ चुनाव कराने के विचार का विरोध किया है। समिति ने पांच जनवरी को आम लोगों से सुझाव मांगे थे। बैठक में गुलाम नबी आजाद, कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी कश्यप व पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी थे।