फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One million households in the urban areas do not have bathroom

देश के शहरी इलाकों में एक करोड़ घरों में नहीं हैं बाथरूम

Mon, 17 Apr 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 17 Apr 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
One million households in the urban areas do not have bathroom

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन (एचयूपीए) मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश के शहरी इलाकों में एक करोड़ से अधिक घरों में बाथरूम का अभाव है। हाल ही में संसद में आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के अनुसार ‘लगभग एक करोड़ या लगभग 13 फीसदी परिवारों के पास शौचालय नहीं है।

विज्ञापन


उनकी पहुंच न तो सार्वजनिक शौचालय तक है और न ही यह सुविधा उनके घरों में है। 74.64 लाख घरों में बगैर छत वाले अहातों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि लगभग 1.42 करोड़ या 18 फीसदी परिवारों के घरों में अलग से रसोई घर की सुविधा नहीं है।’
विज्ञापन


इसमें संकेत दिया गया है कि ऐसा होने की वजह से इन परिवारों के सदस्य प्रदूषण के संपर्क में आते हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को 2019 तक खुले में शौचमुक्त बनाना है

One million households in the urban areas do not have bathroom

गौरतलब है कि शहरी इलाकों में रह रहे परिवारों की संख्या 7.8 करोड़ है और केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाना है।

इस अभियान के तहत अब तक घरों में 31.14 शौचालय और सरकार की मदद से 1.5 लाख सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन परिवारों के पास रसोईघर, शौचालय या बाथरूम जैसी सुविधाएं नहीं है, उन्हें इनके निर्माण के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed