फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One killed and another injured in gunfight in Manipur

Manipur: बंदूकधारियों का शिविर पर हमला, गांव के स्वयंसेवक की मौत; सुरक्षित स्थानों में छिपे महिलाएं और बच्चे

Tue, 30 Jan 2024 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

Manipur: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला शुरू किया। इसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके चलते मुठभेड़ में गांव के एक स्वयंसेवक की जान चली गई और एक अन्य घायल हो गया।  

विज्ञापन
One killed and another injured in gunfight in Manipur
मणिपुर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकली जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गांव के शिविर पर हमला किया। इसमें गांव के एक स्वयंसेवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

घटना इंफाल पश्चिम जिले से सटे लामशांग इलाके के कदंगबंद गांव के पास हुई। यहां हिंसा के पीड़ितों के लिए एक शिविर बनाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला शुरू किया। इसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके चलते मुठभेड़ में गांव के एक स्वयंसेवक की जान चली गई और एक अन्य घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया, जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर पीछे हट गए और फिर हमला किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ शुरू होने के बाद कदंगबंद और पड़ोसी कुतुक गांव से कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भागकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सरक्षा कर्मी भेजे गए हैं। घायल व्यक्ति को इंफाल के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

कौट्रुक और कदंगबंद गांव जारी जातीय हिंसा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां दो समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच कई बार गोलीबारी हुई है। मणिपुर में जातीय हिंसा पिछले साल मई के महीने से जारी है। हिंसा बहुसंख्यक मैतई और आदिवासी कुकी, नागा समुदाय के बीच हो रही है। मैतई इंफाल घाटी में रहते हैं। जबति कुकी पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed