{"_id":"59f2c3964f1c1bcd538b97cc","slug":"one-dead-and-two-injured-in-firing-when-in-gujarat-people-clashed-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गुस्साई भीड़ का थाने पर हमला, पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: गुस्साई भीड़ का थाने पर हमला, पुलिस ने की फायरिंग, 1 की मौत
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस और लोगों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। फायरिंग के हालात बन जाने के बाद यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुस्साइ भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया और वहां मौजूद गाड़ी को आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। दरअसल, मामला उस वक्त गरमाया जब चोरी के आरोप घिरे एक शख्स के भाई को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने से लौटने के कुछ देर बाद ही आरोपी के भाई की मौत हो गई और इसी बात से नाराज लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने मचाया कोहराम, क्षेत्र में लगी धारा 144
विज्ञापन
मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने को घेर लिया और पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत पुलिस फायरिंग से हुई है या निजी फायरिंग में। घटना में घायल हुए दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
Gujarat: Ppl in Dahod's Chilakota clashed w/Police after death of a local during interrogation; 1 dead allegedly due to Police firing(26.10) pic.twitter.com/cls2021Als
— ANI (@ANI) October 27, 2017