फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Sikkim flash floods CM Prem Singh Tamang says make sure that the culprits are punished

Sikkim: आपदा के वक्त खजाना खोलने पर CM तमांग ने केंद्र की तारीफों के बांधे पुल, पिछली सरकार पर लगाया आरोप

Sat, 07 Oct 2023 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा के समय में भारत सरकार हर संभव सहायता कर रही है। सरकार द्वारा तत्काल राहत के लिए रसद सहायता, सेना और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं, केंद्र स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

विज्ञापन
On Sikkim flash floods CM Prem Singh Tamang says make sure that the culprits are punished
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग - फोटो : social media

विस्तार

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ के बाद हालात खराब हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को कहा कि हम सभी की प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और मूलभूत सुविधाएं बहाल करना है। भारत सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है। राहत के लिए उन्होंने धनराशि भी जारी की है। आपदा के कारण यहां हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

सात शव बरामद
उन्होंने कहा कि अगर कल तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 19 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 103 लापता हैं। वहीं, 22 सैन्यकर्मियों में से सात के शव नदी के विभिन्न इलाकों से बरामद किए गए हैं। कल रात भी कुछ शव बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन

प्रभावित परिवारों की संख्या अधिक
सीएम ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों की संख्या 22 हजार से अधिक है। 3900 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और उन्हें बचाव शिविरों में रखा है। फिलहाल, 26 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र कर रहा हरसंभव सहायता
तमांग ने कहा कि इस आपदा के समय में भारत सरकार हर संभव सहायता कर रही है। सरकार द्वारा तत्काल राहत के लिए रसद सहायता, सेना और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं, केंद्र स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए फोन भी किया है। 

उन्होंने कहा, ‘बाढ़ के कारण कनेक्टिविटी की काफी कमी है। इसलिए हम अभी उन पर्यटकों को कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं, जो यहां दुर्गा पूजा के लिए सिक्किम आना चाहते हैं।’ 

15 तक स्कूल बंद
सीएम ने बताया कि 15 अक्तूबर तक के लिए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, पश्चिम सिक्किम में स्कूल बंद नहीं किए हैं, क्योंकि यहां स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों से भी चर्चा हुई हैं, लेकिन फिलहाल वहां की सीएम ममता बनर्जी से कुछ बात नहीं हुई है। 

पिछली सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि चुंगथांग बांध टूटने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अगर पहले की सरकार ने बांध का निर्माण ठीक से किया होता तो आज इस आपदा से बचा सकता था। उन्होंने कहा कि वह एक समिति बनाएंगे, जो इस संबंध में जांच करेगी। केंद्रीय एजेंसी से भी मदद लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed