{"_id":"6512b6383872e8d26901caa5","slug":"on-killing-of-2-manipur-students-priyanka-gandhi-says-that-centre-should-be-ashamed-of-its-inaction-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: लापता दो बच्चों के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: लापता दो बच्चों के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 26 Sep 2023 04:18 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 26 Sep 2023 04:18 PM IST
सार
हाल ही में हुई मणिपुर जातीय हिंसा को लेकर बवाल थमा ही नहीं था। इसी बीच दो बच्चों की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा, केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिपुर में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें वायरल होने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर बिफर पड़ी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्य में अपराधों को बेरोकटोक जारी रहने दिया जा रहा है।
क्या था मामला?
मणिपुर से जुलाई माह में दो छात्र लापता हो गए थे। लेकिन सोशल मीडिया में बच्चों के शवों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मामले पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए मणिपुर सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा है। वहीं अधिकारियों को दोनों के अपहरण और हत्या की जांच करने को कहा है। दोनों छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत(20) और हिजाम लिनथोइनगांबी(17) के रुप में हुई है।
कांग्रेस का सरकार पर हमला
सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बच्चे जातीय हिंसा के सबसे कमजोर शिकार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी रक्षा करें। मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्द से परे हैं। केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार देर रात मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में, राज्य सरकार ने कहा कि मामला पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।

More shocking news from Manipur. Children are the most vulnerable victims of ethnic violence. It is our duty to do all we can to protect them. The horrific crimes being committed in Manipur are beyond words, yet they are being allowed to continue unabated. The central government…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 26, 2023
सोमवार देर रात मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में, राज्य सरकार ने कहा कि मामला पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।