फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Gujarat decision to allow liquor consumption in the GIFT city Congress attack bjp

Gujarat: 'समझ नहीं आ रहा सरकार को कौन सी आमदनी...', गिफ्ट सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर कांग्रेस

Sat, 23 Dec 2023 09:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 09:58 AM IST
सार

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
On Gujarat decision to allow liquor consumption in the GIFT city Congress attack bjp
Shaktisinh Gohil - फोटो : Facebook

विस्तार

गुजरात के गिफ्टी सिटी में शराब  पर लगे प्रतिबंध को हटाने के फैसले पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशान साध कर कहा कि शराबबंदी के कारण गुजरात फल-फूल रहा था, आज भाजपा ने इसे बर्बाद करने का निर्णय लिया है। समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई है या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया। 

विज्ञापन


शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला
गौरतलब है, गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्टी सिटी में शराब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया। वैश्विक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी के गृह राज्य होने के कारण गुजरात के गठन के बाद से यहां शराब के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। गिफ्ट सिटी के अलावा राज्य के किसी अन्य क्षेत्र को कभी भी इस तरह की छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा
इस पर गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत परेशान हूं कि महात्मा गांधी की जन्मस्थली होने के नाते गुजरात हमेशा नशा और शराब से दूर रहा है। आज गुजरात सरकार ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में शराबबंदी हटाने का फैसला किया है। लोग यहां शराब पीएंगे। इस तरह के फैसले से मेरे गुजरात को बड़ा नुकसान होने जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी कौन सी बड़ी आमदनी इनको दिख गई या उन्हें इतना पैसा किसने दे दिया कि उन्होंने प्रतिबंध हटाने का फैसला कर लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पैसे...
उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में भाजपा के हफ्ते चलते हैं। पैसे खाते हैं। प्रतिबंध होने के बावजूद नशे के पदार्थ उपलब्ध हैं। इस पर सख्त करनी चाहिए। शराबबंदी नीति को सख्त करने के बजाय वे पिछले दरवाजे से शराबबंदी को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ये दुख की बात है। 


पहले की सरकारें सख्त
गोहिल ने कहा कि गुजरात में जो पहले की सरकारें थी वो सख्त रहती थीं। शराबबंदी के कारण गुजरात फल-फूल रहा था। आज भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद करने का फैसला लिया है। मांग करता हूं कि इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed