फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Attack on TMC candidates in Tripura BJP MLA Sudip Roy Barman Without naming CM Biplab Kumar Deb said childish leadership

त्रिपुरा में टीएमसी-भाजपा में सियासी टकराव: भाजपा विधायक ने ही सीएम पर कसा तंज, बताया बचकाना नेतृत्व

Wed, 24 Nov 2021 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Nov 2021 10:24 AM IST
सार

त्रिपुरा में 25 नवंबर को निकाय चुनाव होने हैं। इससे पहले बागी विधायक सुदीप रॉय ने अपील की है कि लोग अपने मतदान का प्रयोग करें और गुंडों को जवाब दें। 
 

विज्ञापन
On Attack on TMC candidates in Tripura BJP MLA Sudip Roy Barman Without naming CM Biplab Kumar Deb said childish leadership
सुदीप रॉय बर्मन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने एक बार फिर सीएम बिप्लव कुमार का नाम लिए बिना उन पर हमला किया है। त्रिपुरा में राजनैतिक हिंसा पर सुदीप रॉय ने एक बयान में कहा कि त्रिपुरा में एक बचकाना नेतृत्व आगामी चुनाव में  भाजपा की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। इस दौरान उन्होंने टीएमसी में शामिल होने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन

दरअसल, सुदीप रॉय त्रिपुरा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। 

चुनाव लड़ना सभी हक 
त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता की टीएमसी क्या आरोप लगा रही है, लेकिन चुनाव में शामिल होना सभी राजनैतिक पार्टियों का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूता स्थिति बहुत ही गंभीर है। 
विज्ञापन


बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए हिंसा 
विधायक सुदीप रॉय ने कहा कि राज्य में माकपा के शासनकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। पहले भी राजनैतिक हिंसा होती थी, अब फिर से यह अलोकतांत्रिक काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीमएसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यहां की जनता ने बहुत मेहनत से माकपा के शासन को खत्म किया था। एक बार फिर से सभी को एक होकर मतदान करने और इन गुंडो से लड़ने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed