{"_id":"5972dc144f1c1b0f5f8b47f8","slug":"odissa-cm-naveen-patnaik-party-bjd-in-questions-after-one-crore-rupees-grant-it-to-by-peon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी पर धांधली का आरोप, चपरासी से मिले 1 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी पर धांधली का आरोप, चपरासी से मिले 1 करोड़
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बिजू जनता दल (बीजेडी) करोड़ों रुपये के संदिग्ध डोनेशन की वजह से सवालों के घेरे में है। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के चपरासी पूरन चंद्र पाढी की ओर से पार्टी को एक करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है, वहीं पिओन पाढी का कहना है कि उसने जो पैसा पार्टी के अकाउंट में डाला है वो पार्टी फंड है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पार्टी ने साल 2009 से पार्टी के खर्चों का ब्यौरा नहीं दिया है, जबकि ये कानून का उल्लंघन है। बीजेडी प्रवक्ता प्रताप डेब का कहना है कि ये मुद्दा पिछले साल ओडिशा विधानसभा में भी उठा था और इस बहस में बीजेपी-कांग्रेस के मेंबर्स ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन गलत कुछ भी नहीं पाया गया। उन्होंने कहा सारे जरूरी कागज सार्वजनिक किए गए हैं इसके बावजूद चीफ मिनिस्टर की छवि खराब करने के लिए ये कोशिशे की जा रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि विपक्ष के नेता नारासिंघा मिश्रा ने पाढी से जुड़ा मुद्दा उठाया था और उस पर आरोप लगाया कि उसने एक दिन में पार्टी के अकाउंट में 8 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। राज्य के कानून मंत्री अरुण साहो ने भी स्वीकारा था कि पार्टी के अकाउंट में 8 करोड़ रुपये आए हैं, लेकिन ये जाहिर नहीं किया कि ये पैसा आखिर आया कहा से है।
विज्ञापन