फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Woman sexual harassment multiple times, tries to set herself on fire in court seeking justice

Odisha: एक महिला ने न्याय के लिए अदालत में खुद को आग लगाने की कोशिश की, कई बार दुष्कर्म की हो चुकी है शिकार

Sat, 03 Dec 2022 12:28 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रह्मपुर।
पीटीआई, ब्रह्मपुर। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Dec 2022 12:28 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया था, लेकिन घटनास्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रश्मी रंजन दास ने महिला को जलने से पहले ही बचा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बीएन पुर थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Odisha: Woman sexual harassment multiple times, tries to set herself on fire in court seeking justice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गंजम जिले में कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई 30 वर्षीय एक महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को अदालत परिसर में ही खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि एक पुलिसकर्मी ने महिला को जलने से बचा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना ब्रह्मपुर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) की अदालत में हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया था, लेकिन घटनास्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रश्मी रंजन दास ने महिला को जलने से पहले ही बचा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला को कुछ समय के लिए बीएन पुर थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले साल अक्तूबर में उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने इस साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ कथित तौर पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। महिला का आरोप है कि जब उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था, तो उसकी मां घर की रखवाली कर रही थी। महिला का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए हैदराबाद में रहता है। उन्होंने कहा कि वह आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते के जरिए उसे पैसे भेजता था।



वहीं, एक अन्य मामले में सोमवार को कम से कम चार आपराधिक मामलों में नामित एक 51 वर्षीय व्यक्ति ने अदालत में एसडीजेएम प्रंग्या परमिता परिहारी को चाकू दिखाकर धमकी दी। वकीलों ने जज को छुड़ाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed