फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Two girls physical harassment in Malkangiri, one gave birth to a dead child; Police arrested accused

Odisha: मलकानगिरी में दो लड़कियों से दुष्कर्म, एक ने मृत बच्चे को दिया जन्म; पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 11:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Jul 2025 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से दुष्कर्म किया गया। वहीं मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसके साथ 2024 से बलात्कार कर रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Odisha: Two girls physical harassment in Malkangiri, one gave birth to a dead child; Police arrested accused
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों में से एक ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में जब पीड़िता अपने चाचा के घर जा रही थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी और उसे एक जंगली इलाके में ले गया। जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेल मंत्री वैष्णव बोले- ट्रेन की बोगियों, डिब्बों और इंजनों का प्रमुख निर्यातक बन रहा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने अगले दिन अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया। लड़की के चाचा कहा कि मामले में गांव वाले कोई कार्रवाई नहीं कर सके। इसलिए मैंने पुलिस से शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरंजन सेनापति ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसके साथ 2024 से बलात्कार कर रहा था। मामला तब प्रकाश में आया जब उसने हाल ही में एक सरकारी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: डामर संयंत्र में टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत; पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए शव

गैस मिस्त्री बनकर प्रोफेसर की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के क्वार्टर में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी शंकर पात्रा शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर मिस्त्री बनकर असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में घुसा। उसने रसोई में जांच के बहाने दरवाजा बंद कर महिला पर हमला किया। महिला किसी तरह एक कमरे में बंद होकर चिल्लाई और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed