फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several killed in blast in tanker at asphalt plant near vadodara gujarat

Gujarat: डामर संयंत्र में टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत; पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए शव

Sun, 27 Jul 2025 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Jul 2025 10:22 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के वडोदरा जिले के मोक्षी गांव में डामर संयंत्र में एक टैंकर में विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टैंकर को गर्म किया जा रहा था, ताकि उसमें फंसा डामर निकाला जा सके, तभी गैस के दबाव से धमाका हो गया।  

विज्ञापन
Several killed in blast in tanker at asphalt plant near vadodara gujarat
डामर प्लांट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले में रविवार शाम एक डामर (अस्फाल्ट) संयंत्र पर टैंकर में विस्फोट हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना वडोदरा जिले के सावली तालुका के मोक्षी गांव में हुई। भादरवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब टैंकर को गर्म किया जा रहा था ताकि उसमें फंसा हुआ डामर बाहर निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें: 'मन की बात' सुनते समय त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कई घायल; पार्टी ने सहयोगी टिपरा मोथा पर लगाया आरोप
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि टैंकर को गर्म करने के दौरान गैस का दबाव बढ़ गया और टैंकर में धमाका हो गया। इस दौरान पास में खड़े तीन लोग मारे गए। मृतकों में टैंकर का चालक, सफाईकर्मी और एक मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए वडोदरा के अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अरमान जियाउल्लाह (निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश), 21 वर्षीय अशोक गुर्जर (निवासी अलवर, राजस्थान) और 33 वर्षीय शाकिब अख्तर खान (निवासी वडोदरा) के रूप में हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed