{"_id":"621dcfaeec6ee55ed1752f33","slug":"odisha-rural-polls-bjd-wins-743-of-829-zp-seats-bjp-cong-bite-dust","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा जिला परिषद चुनाव परिणाम: बीजेडी ने 743 सीटें जीतीं, जानें भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा जिला परिषद चुनाव परिणाम: बीजेडी ने 743 सीटें जीतीं, जानें भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं
Tue, 01 Mar 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:17 PM IST
सार
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को अब तक 852 में से 743 सीटों पर जीत मिल चुकी है।
विज्ञापन
वोटों की गिनती
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा पंचायत चुनाव के अंतिम परिणाम आने में अब कुछ ही समय बच गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को अब तक 852 में से 743 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं भाजपा को अब तक 42 सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 829 सीटों की ही गिनती हुई है। 33 सीटों की गिनती बाकी है।
विज्ञापन
भाजपा कर रही संघर्ष
सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार विभिन्न जिलों में जहां अपने प्रतिद्वंद्वी से बहुत आगे चल रहे हैं, वहीं विपक्षी भाजपा ने पिछले 2017 के पंचायत चुनावों में मयूरभंज, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था तो अबकी बार भी इन सीटों पर अपना प्रदर्शन बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रही है। भद्रक, देवगढ़, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर और रायगड़ा जिलों में भाजपा जिला परिषद की कोई भी सीट नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
कांग्रेस का क्या है हाल
कांग्रेस को अब तक 37 सीटें तो मिलीं हैं लेकिन उनके उम्मीदवार अंगुल, बरगढ़, भद्रक, बौध, कटक, देवगढ़, ढेंकनाल, गंजम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
पिछले चुनावों में क्या थी बीजद, भाजपा और कांग्रेस की स्थिति
कांग्रेस ने 2017 के चुनावों में केवल 60 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि पिछले चुनावों में भाजपा की संख्या 297 थी। बीजद ने 2012 में 651 और 2017 में 476 जिला परिषद क्षेत्र जीते थे।