{"_id":"6190c6ab153e1a503027901c","slug":"odisha-reports-42-children-among-262-new-covid-19-cases-infection-rate-increased-to-16-03-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: अचानक से 42 बच्चों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमण की दर बढ़कर 16.03 प्रतिशत पहुंची ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: अचानक से 42 बच्चों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमण की दर बढ़कर 16.03 प्रतिशत पहुंची
Sun, 14 Nov 2021 01:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:50 PM IST
सार
राज्य में रविवार को 262 कोरोना के नए मामले सामने आए, इसमें 42 बच्चों में भी कोविड-19 संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में कोरोना वायरस ने एक बार फिर प्रशासन से प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यहां शनिवार को सामने आए 262 मामलों में 42 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,45,471 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 8,377 पहुंच गया है।
विज्ञापन
बच्चों में संक्रमण, खतरे की घंटी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 16.03 प्रतिशत पहुंच गई है, जो पिछले दिनों 14.97 प्रतिशत थी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अब तक 10,45,471 कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 90,368 शामिल हैं। ये बच्चे 0 से 18 वर्ष तक की उम्र के हैं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में 46 बच्चों की हुई मौत
आंकड़ों के मुताबिक, ओडिशा में कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तक 46 बच्चों की मौत हुई है। इसमें 13 बच्चों की मौत तो 10 से 13 अगस्त के बीच हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में दो मौते कोरोना के कारण हुईं, जिसमें एक मौत ढेंकनाल और दूसरी जगतसिंहपुर में हुई।
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन 300 के नीचे मामले
राज्य में पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले 300 के नीचे आ रहे हैं। गुरुवार को यहां 271 मामलों की पुष्टि हुई थी। तो शुक्रवार को 263, शनिवार को 262 मामले सामने आए।