फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha news update: Stampede during cultural program in malkangiri; 10 injured

Odisha: ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़; 10 लोग घायल, तीन को आईं गंभीर चोटें

Wed, 18 Jan 2023 05:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद जिले में 'माल्यबंता महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा था। मलकानगिरी की घटना पिछले एक सप्ताह में राज्य में इस तरह का तीसरा हादसा है। 
 

विज्ञापन
Odisha news update: Stampede during cultural program in malkangiri; 10 injured
ओडिशा के मलकानगिरी में भगदड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'माल्यबंता महोत्सव' के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम इलाके के डीएनके मैदान में घटी। 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले डीएनके मैदान में लगभग 40,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन


सभी की हालत स्थिर
अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाके के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


'माल्यबंता महोत्सव' के दौरान घटना
अधिकारियों ने बताया कि कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद जिले में 'माल्यबंता महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा था। मलकानगिरी की घटना पिछले एक सप्ताह में राज्य में इस तरह का तीसरा हादसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
15 जनवरी को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में मामूली भगदड़ मचने से दो श्रद्धालु घायल हो गए थे, जबकि एक दिन पहले अथागढ़ स्थित गोपीनाथपुर-बदंबा टी-ब्रिज पर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed