फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Love Jihad case a man blackmailed woman for marriage by hiding her religious identity

ओडिशा में लव जिहाद: पहचान छिपा पहले बनाए शारीरिक संबंध; फिर महिला को शादी के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 05:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:04 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि समीर मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का निवासी है और वह कश्मीर में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पीड़िता से मिलने के लिए ओडिशा बुलाया और पकड़ लिया।

विज्ञापन
Odisha Love Jihad case a man blackmailed woman for marriage by hiding her religious identity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कश्मीर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर यहां की एक महिला से दोस्ती की और उससे शारीरिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे निकाह के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद समीर मंसूरी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि समीर मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का निवासी है और वह कश्मीर में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पीड़िता से मिलने के लिए ओडिशा बुलाया और पकड़ लिया। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले की महिला 2022 में एक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये समीर के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उनके बीच प्रेम हो गया। 
विज्ञापन


डीसीपी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, उसने महिला का भरोसा जीता और उससे मिलने ओडिशा भी गया। उन्होंने पुरी में कुछ समय साथ बिताया था। इस दौरान उसने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। इसके बाद महिला ने समीर से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद उसने उनके अंतरंग क्षणों के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने प्राथमिकी में कहा, उसने (समीर ने) मुझे धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर किया। जब मैंने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो उसने हमारे कुछ अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया और मेरे पिता को ब्लैकमेल किया। बाद में उसने पीड़िता से पैसे भी मांगने शुरू कर दिए, जब वह नहीं मानी तो उसने वीडियो अपलोड कर दिए और उसके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भी भेज दिए।


अधिकारी ने बताया कि समीर ने जिस फोन से अंतरंग वीडियो बनाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed