{"_id":"6945f28bb3c4a1046f0703f7","slug":"odisha-hosts-a-two-day-regional-ai-impact-summit-2025-in-bhubaneswar-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा एआई समिट: रोबोटिक एंट्री ने सबको चौंकाया, भारत-मिस्र एआई क्षेत्र में आएंगे साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा एआई समिट: रोबोटिक एंट्री ने सबको चौंकाया, भारत-मिस्र एआई क्षेत्र में आएंगे साथ
Sat, 20 Dec 2025 06:20 AM IST
लव गौर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: लव गौर
Updated Sat, 20 Dec 2025 06:20 AM IST
सार
ओडिशा ने भुवनेश्वर में दो दिवसीय क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट समिट 2025 की मेजबानी की। इस शिखर सम्मेलन में नीति-निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शिक्षाविद, नवोन्मेषक और स्टार्टअप्स एक साथ जुटे हैं, ताकि 3P — पीपल (लोग), प्लैनेट (पर्यावरण) और प्रोग्रेस (प्रगति) पर केंद्रित, बड़े पैमाने पर लागू की जा सकने वाली सार्वजनिक एआई समाधानों को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
क्षेत्रीय एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2025
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की राजधानी में क्षेत्रीय एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2025 में रोबोटिक एंट्री ने सबको चौंका दिया। रोबोट एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समिट में मिस्र ने भारत के साथ मिलकर एआई के क्षेत्र में काम करने की घोषणा की। दोनों देशों के साझा मूल्य इस साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे।
समिट में जब मिस्र सरकार के एआई गवर्नेंस विशेषज्ञ, अहमद हेफनावी मीडिया से बात कर रहे थे, तभी उनके पीछे से एक ह्यूमनॉइड (मानव जैसा दिखने वाला रोबोट) बड़े ही सहज अंदाज में टहलते हुए निकला। इस नजारे ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
समिट में जब मिस्र सरकार के एआई गवर्नेंस विशेषज्ञ, अहमद हेफनावी मीडिया से बात कर रहे थे, तभी उनके पीछे से एक ह्यूमनॉइड (मानव जैसा दिखने वाला रोबोट) बड़े ही सहज अंदाज में टहलते हुए निकला। इस नजारे ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
#WATCH | Odisha hosts a two-day Regional AI Impact Summit 2025 in Bhubaneswar. This summit brings together policymakers, industry leaders, academicians, innovators, and startups to advance scalable public AI solutions focused on 3Ps - People, Planet, and Progress.
विज्ञापन विज्ञापन
(Visuals from… pic.twitter.com/P5ggBsUKjo — ANI (@ANI) December 19, 2025
वीडियो में रोबोट का सहजता से चलना भविष्य की तकनीक की झलक पेश करता है। अहमद हेफनावी ने भारत की तकनीकी प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मिस्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर काम करने और सहयोग बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित है। यह समिट ओडिशा की बढ़ती तकनीकी ताकत का प्रमाण है। ओडिशा भारत का पहला राज्य है जिसकी अपनी स्वीकृत एआई नीति है। इस समिट के जरिये राज्य सरकार ने एआई के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।