Odisha: सेवानिवृत्ति के दिन सलाखों के पीछे पहुंचे इंजीनियर साहब, करोड़ों की नकदी और संपत्ति जब्त; जानें मामला
ओडिशा सरकार के वरिष्ठ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी को सेवा के अंतिम दिन आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ने ₹2.56 करोड़ नकद, सोना, जमीन और निवेश जब्त किया। इसके साथ ही छापे के दौरान सारंगी ने नोटों की गड्डियां खिड़की से फेंकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार के एक वरिष्ठ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी को शनिवार को उनकी सेवा के अंतिम दिन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले में इंजीनियर सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। यह कार्रवाई राज्य सतर्कता विभाग (विजिलेंस) द्वारा की गई।
बता दें कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले विजिलेंस अधिकारियों ने सारंगी के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें ₹2.56 करोड़ नकद, दो बहुमंजिला इमारतें, दो फ्लैट, सात महंगे प्लॉट, ₹1.5 करोड़ की बैंक जमा राशि, शेयर, म्यूचुअल फंड व बीमा में ₹2.7 करोड़ का निवेश, 1.141 किलो सोना, 15 महंगी घड़ियां और कई कीमती सामान जब्त किए गए।
ये भी पढ़ें:- Pune: राहुल गांधी को पुणे की एक अदालत से लगा झटका, सत्यकी सावरकर की मां की वंशावली मांगने वाली अर्जी खारिज
छापा के दौरान खिड़की से फेंकी नकदी
मीडिया रिपोर्ट की माने तो छापे के दौरान जब अधिकारी इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट पहुंचे तो सारंगी ने ₹500 के नोटों की गड्डियां खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की, ताकि पकड़े न जाएं। गौरतलब है कि सारंगी ओडिशा के ग्रामीण कार्य विभाग में योजना सड़कों के मुख्य अभियंता थे और 31 मई को 34 साल की सरकारी सेवा के बाद रिटायर होने वाले थे। उन पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और उन्हें अंगुल की विशेष सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'चर्चगेट स्टेशन का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया जाए',धनगर समुदाय ने उठाई मांग
ओडिशा में तीसरी सबसे बड़ी नकद बरामदगी
सारंगी के यहां से बरामद नकदी राज्य विजिलेंस की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी नकद जब्ती है। 2022 में गंजाम जिले में एक पूर्व सहायक अभियंता के घर से ₹3.41 करोड़ नकद और 2023 में नबरंगपुर में एक पूर्व अतिरिक्त उप-जिलाधिकारी के यहां से ₹3.12 करोड़ बरामद किए गए थे। मामले में विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सारंगी अपनी संपत्तियों के स्रोत को लेकर कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसके लिए अभी मामले की जांच जारी है।