फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Government issues guidelines for Unlock 5, here is all you need to know

अनलॉक-5: ओडिशा में धार्मिक स्थलों समेत कई गतिविधियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

Thu, 01 Oct 2020 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Odisha Government issues guidelines for Unlock 5, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ओडिशा सरकार ने गुरुवार को अनलॉक-5 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इसके अनुसार जनता के लिए धार्मिक स्थल 31 अक्तूबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन कॉम्प्लेक्स, थिएटर, ऑडिटोरियम और सभागार भी 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही राजनीतिक, धार्मिक और भीड़ जमा करने वाले अन्य कार्यक्रमों पर भी राज्य में 31 अक्तूबर तक प्रतिबंध जारी रहेगा। हालांकि, तिरतोल और बालासोर में विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजनीतिक गतिविधियों को अनुमति रहेगी। 
विज्ञापन

 

बता दें कि ओडिशा में गुरुवार को कोविड-19 से 17 और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 859 हो गई है। वहीं संक्रमण के 3,615 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,22,734 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोरोना संक्रमण के बीच देश में आज से अनलॉक 5.0 शुरू हो गया है। बुधवार को अनलॉक-5.0 के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक के पांचवें चरण में छूट का दायरा बढ़ाया है। 

केंद्र सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसके लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय अलग से एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी करेगा।


गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को खोलने को लेकर 15 अक्तूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी। हालांकि, इस दौरान माता-पिता की सहमति की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed