{"_id":"67f2bfa692c26eec9903d04d","slug":"odisha-discontent-in-bjd-over-change-in-stand-on-waqf-bill-many-leaders-expressed-objection-news-in-hindi-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: वक्फ बिल पर रुख बदलने को लेकर BJD में असंतोष, कई नेताओं ने जताई आपत्ति; पार्टी की छवि को पहुंची ठेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: वक्फ बिल पर रुख बदलने को लेकर BJD में असंतोष, कई नेताओं ने जताई आपत्ति; पार्टी की छवि को पहुंची ठेस
Sun, 06 Apr 2025 11:23 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:23 PM IST
सार
Odisha: वक्फ बिल पर रुख बदलने को लेकर बीजद में असंतोष की स्थिति है। इस पर पूर्व मंत्री भूपिंदर सिंह ने कहा, पार्टी में असंतोष है, लेकिन नवीन पटनायक इसे संभाल लेंगे। यह एक अस्थायी दौर है। पटनायक हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देते आए हैं।
विज्ञापन
बीजद नेता सस्मित पात्रा / पूर्व सांसद प्रसन्न आचार्य
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर पार्टी के बदले रुख को लेकर ओडिशा में विपक्षी दल बीजू जनता दल में आंतरिक असंतोष सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली इस क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं ने संसद में हाल ही में पारित इस विधेयक का विरोध न करने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ें - Marathi Language Agitation: राउत ने राज ठाकरे की आलोचना की, कहा- यू-टर्न लेकर राजनीतिक परंपरा का पालन किया
पार्टी में असहमति की हवाएं चल रही हैं- भूपिंदर सिंह
पूर्व मंत्री भूपिंदर सिंह ने रविवार को बीजद की स्थिति को कालबैशाखी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में असहमति की हवाएं चल रही हैं। वहीं, विधानसभा में पार्टी के उप नेता और पूर्व सांसद प्रसन्न आचार्य ने इसे बाहरी ताकतों का प्रभाव बताया। प्रसन्न आचार्य ने कहा, विधेयक पर रुख बदला जा सकता है, लेकिन बीजद अपने धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर कायम है। हम एनडीए और यूपीए से समान दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन
मामला उस समय गरमा गया तआ जब राज्यसभा में बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि सदस्य अपने विवेक से वक्फ बिल पर वोट कर सकते हैं। यह बयान पार्टी के पूर्व निर्णय के विपरीत था, जिसमें संसदीय दल ने विधेयक का विरोध करने का फैसला किया था। प्रसन्न आचार्य ने माना कि पार्टी के भीतर इस बदलाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाहरी ताकतें पार्टी के फैसलों को प्रभावित कर रही हैं।
यह भी पढ़ें - Kerala: टीडीबी मंदिर में आरएसएस का गाना बजाने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि को ठेस पहुंची
वहीं, दूसरी ओर बीजद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधेयक पर फैसला बदलने से पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि को ठेस पहुंची है। हालांकि, नेतृत्व इस मुद्दे को शीघ्र सुलझाने में जुटा है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एक बैठक में इस मतभेद को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अभी तक नवीन पटनायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन