{"_id":"5d7d18018ebc3e01702d09d1","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-told-the-police-to-work-for-the-public-or-be-ready-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नवीन पटनायक की ओडिशा पुलिस को चेतावनी, कहा- काम करो या कार्रवाई के लिए तैयार रहो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम नवीन पटनायक की ओडिशा पुलिस को चेतावनी, कहा- काम करो या कार्रवाई के लिए तैयार रहो
Sat, 14 Sep 2019 10:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में ‘मो सरकार’ (मेरी सरकार) कार्यक्रम की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को प्रदेश के सभी पुलिस थाना प्रमुखों से कहा कि वे जनता के लिए काम कर पुस्कार पाएं अथवा दंडित होने के लिए तैयार रहें। पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी 365 पुलिस थाने के प्रमुखों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
‘मो सरकार’ पहल के तहत मुख्यमंत्री पुलिस थानों में जाने वाले लोगों से सीधे बात करेंगे और उनसे प्रतिक्रया लेंगे। सरकारी अस्पतालों के मामले में भी मुख्यमंत्री ऐसा ही करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ‘मो सरकार’ पूरे देश में अपनी तरह की अनूठी पहल है।
विज्ञापन
पटनायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा, ‘दो अक्टूबर (गांधी जयंती) से शुरू हो रही इस योजना में मैं प्रति दिन दस फोन काल करूंगा। प्रतिक्रिया के आधार पर तत्काल कार्रवाई होगी। जो लोग बेहतर करेंगे उनकी सराहना होगी और जो काम नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम करदाताओं के पैसे से प्रशासन का संचालन कर रहे हैं। हम जनता के पैसों से अपना वेतन लेते हैं। यह हमारा कर्त्तव्य है कि पुलिस थाने आने वाले लोगों के साथ हम सम्मानित तरीके से पेश आएं। हम उनकी शिकायतों को निपटाने के लिए पेशेवर, नैतिक और मानवीय तरीके से पेश आएं। पटनायक ने कहा कि यह एक ऐसा परिवर्तन है जिसे सरकार ‘मो सरकार’ के जरिए हासिल करना चाहती है।