{"_id":"612ff5698ebc3e01e45b9a06","slug":"odisha-centuries-old-steam-loco-heritage-repaired-and-renovated-at-puris-bnr-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : पुरी के बीएनआर होटल में सदियों पुराने स्टीम लोको हेरिटेज की मरम्मत कर किया जीर्णोद्धार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : पुरी के बीएनआर होटल में सदियों पुराने स्टीम लोको हेरिटेज की मरम्मत कर किया जीर्णोद्धार
Thu, 02 Sep 2021 03:19 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:19 AM IST
सार
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा दौरे पर स्टीम लोकोमोटिव हेरिटेज के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया था
- प्लेट्स की वेल्डिंग और नई लाईवरी लगाने पर पुराने इंजन को मिला नया लुक
विज्ञापन
स्टीम लोकोमोटिव हेरिटेज का किया गया जीर्णोद्धार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) द्वारा बीएनआर होटल में रखे सदियों पुराने स्टीम लोकोमोटिव हेरिटेज की मरम्मत कर नया रूप दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल की में अपने ओडिशा दौरे के दौरान स्टीम लोकोमोटिव हेरिटेज के जीर्णोद्धार का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
इसके बाद लोकोमोटिव के रखरखाव के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) से अनुमति मिलने के बाद ईसीओआर ने हेरिटेज स्टीम लोको के कुछ हिस्सों इंजन, छत और बॉयलर रूम की मरम्मत के लिए कदम उठाए। प्लेट्स की वेल्डिंग और नई लाईवरी लगाने पर पुराने इंजन को नया लुक मिला।
विज्ञापन
बीएनआर होटल का प्रबंधन आईआरसीटीसी के हाथ में है। गौरतलब है कि परलाखेमुंडी के महाराजा द्वारा आयातित, लोकोमोटिव परलाखेमुंडी लाइट रेलवे (पीएलआर) द्वारा चलाया जाता था। यह नौपाड़ा-गुनुपुर रेलवे खंड में पीएलआर के नैरो गेज पर चल रहा था।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पीएल क्लास के रूप में जाना जाने वाला परलाखेमुंडी इंजन 1904 में इंग्लैंड के केर, स्टुअर्ट एंड कंपनी द्वारा बनाया गया था। इंजन ‘पीएल-692’ का वजन 20 टन है।