फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of road accident deaths in Maharashtra up by more than 2,000 in 3 years

Maharashtra: महाराष्ट्र में सड़क बन रहीं जानलेवा, तीन साल में 2 हजार से अधिक बढ़ी मरने वालों की संख्या

Sun, 16 Apr 2023 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 03:27 PM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में साल 2019 में 32,925 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। वहीं पिछले साल  करीब 33,069 सड़क दुर्घटनाएं घटीं। बता दें, 2019 की तुलना में 2022 में दुर्घटनाओं की संख्या में 0.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
Number of road accident deaths in Maharashtra up by more than 2,000 in 3 years
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में पिछले साल सड़क हादसों में कुल 14,883 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े कोरोना से पहले यानी साल 2019 में दर्ज 12,788 मौतों की तुलना में 2,095 अधिक है। जबकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तीन साल पहले की तुलना में पिछले साल ऐसी घटनाओं की संख्या में 144 की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में साल 2019 में 32,925 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। वहीं पिछले साल  करीब 33,069 सड़क दुर्घटनाएं घटीं। बता दें, 2019 की तुलना में 2022 में दुर्घटनाओं की संख्या में 0.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वहीं, मृत्यु दर में 16.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि इस अवधि के दौरान घायलों की संख्या में कमी आई है। यह संख्या 28,628 से बढ़कर 27,218 हो गई है। 

विज्ञापन

शनिवार को हुआ था हादसा

गौरतलब है, यह मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस खाई में गिर गई थी। इस घटना में कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 29 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि एक संगीत मंडली को लेकर पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोबा मंदिर के पास तड़के सवा चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे।

2020 में आई थी कमी
महाराष्ट्र में 2020 में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी देखी गई थी। इसका कारण कोरोना महामारी और उसकी वजह से लगा लॉकडाउन था। हालांकि साल 2021 के बाद संख्या में बढ़ोतरी होती गई। 

आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में 24,971 की तुलना में 2022 में 8,098 अधिक सड़क दुर्घटना के मामले देखने को मिले। वहीं, साल 2021 में हुईं सड़क दुर्घटना 29,477 की तुलना में 3,592 अधिक है। राज्य ने पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 1,959 से अधिक मौतों की सूचना दी है। बता दें, 2020 में 11,569 और 2021 में 13,528 मौतें हुई थीं। 8 मार्च को प्रकाशित महाराष्ट्र की नवीनतम आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी, 2023 तक राज्य में 4.33 करोड़ लोगों के पास वाहन थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed