फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSG likely to meet next month, suspence remains on Indian entry

अगले माह होगी एनएसजी की बैठक, एंट्री के लिए भारत ने एक बार फिर कसी कमर

Sun, 21 May 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 21 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
NSG likely to meet next month, suspence remains on Indian entry
एनएसजी की बैठक अगले माह, भारत की एंट्री पर अब भी सस्पेंस
न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) की बैठक संभवत: अगले माह स्विट्जरलैंड में होनी है। ये बैठक स्विस राजधानी बर्न में होगी, जिसमें भारत की एंट्री से जुड़ी चर्चा भी शामिल है। दरअसल, भारत ने एनएसजी की सदस्यता के लिए पिछले साल मई में ही अप्लाई किया था, पर चीन के अडंगे के चलते भारत को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिल पाई है। इस बार की बैठक में भी चीन अडंगा लगाने को तैयार है, ऐसे में भारत अभी एनएसजी में एंट्री पा जाएगा, इसमें सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


एनएसजी में शामिल देश न्यूक्लियर मटैरियल के एक्सपोर्ट, कलपुर्जे बनाने और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसी चीजों पर कंट्रोल रखते हैं। इसमें कुल 48 सदस्य हैं। चीन का कहना है कि भारत ने अभी परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इसलिए उसे एनएसजी में शामिल नहीं किया जा सकता। यही नहीं, चीन का कहना है कि अगर भारत को एनएसजी में शामिल करना है, तो पाकिस्तान को भी करना चाहिए। पाकिस्तान भी एनएसजी की मेंबरशिप के लिए अप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन


एनएसजी की इस बैठक से इतर भारत ने इसमें शामिल होने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। भारत को अधिकतर देशों का समर्थन भी हासिल है पर न्यूजीलैंड, तुर्की और चीन इसमें अडंगा लगा देते हैं। चीन की तरह तुर्की भी भारत के साथ पाकिस्तान को भी शामिल करने की बात करता है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने पिछले साल भारत को लेकर सकारात्मक संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भारत की एनएसजी मेंबरशिप में चीन ही सबसे बड़ा रोड़ा है। वो भारत की एंट्री दो चरणों में चाहता है। पहला एंटी के लिए सभी जरूरी बाध्यताओं को भारत पूरा करे, जिसमें एनपीटी भी शामिल है। दूसरा वो भारत के साथ ही पाकिस्तान को भी एनएसजी में लाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed