फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval call with US National Security Adviser Jake Sullivan

अजीत डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से फोन पर बात की, इन मुद्दों पर की चर्चा

Thu, 28 Jan 2021 08:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval call with US National Security Adviser Jake Sullivan
अजीत डोभाल - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में  नियुक्ति पर एनएसए सुलिवन को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत- प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को जारी रखने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों पर साथ मिलकर निपटने के प्रयासों पर चर्चा की है, जिनमें कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच भारत और अमेरिका को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बारीकी से काम करने को लेकर बात हुई, जिसमें आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शांति और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत के दौरान  बाइडन शासन में भारत और अमेरिका के संबंधों को पहले से अधिक मजबूत करने पर जो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों एनएसए भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं, जो साझा मूल्यों और सामान्य रणनीतिक और सुरक्षा हितों पर आधारित हैं।दोनों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग करने के लिए नए सिरे से प्रयासों के महत्व पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed